खगडि़या, जुलाई 2 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवटोलिया चांदपुर में बदमाशों ने जलधर मंडल के घर पर कई चक्र फायरिंग की गई। मौके पर गोगरी पुलिस ने पहुंच कर अमीर मंडल के पुत्र बिट्टू कुमार को गिराफ्तार कर लिया। जलधर मंडल की पत्नी यशोदा देवी ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर कहा कि सोनू कुमार टाइगर औऱ बिट्टू कुमार धित आधे दर्जन बदमाशो ने मंगलवार की देर रात्रि को उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में घटना हुई है। एक आरोपी को गिराफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: धरमपुर में आधी रात गोतिया ने बरसाईं गोलियां, महिला गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...