खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया में जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर जिले के किसान अब आर -पार के मूड में हैं। इसके लिए किसान अब सांसद और विधायक को साथ लेकर सरकार तक अपनी गुहार पहुंचाने की तैयारी में हैं। किसानों ने आगामी आगामी 5 नवंबर को प्रस्तावित महापंचायत में गैरमजरुआ आम एवं गैरमजरुआ खास जमीन की रसीद पर लगे रोक हटने, भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र (एलपीसी) निर्गत नहीं होने और जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक के मुद्दे पर आर - पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने शहर एक फार्म हाउस में बैठक कर इस मुद्दे पर पूरी रणनीति तैयार की। इस महापंचायत में सांसद राजेश वर्मा सहित जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के शामिल होने की संभावना है। किसान इस आयोजित...