खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता स्नेह समिति की आगामी कार्ययोजना को लेकर डीएम विक्रम विरकर के अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन की वरिष्ठ सलाहकार रुक्मिणी बनर्जी, स्टेट हेड एवं अन्य प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में डीडीसी श्रेया श्री, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्नेह समिति की आगामी कार्ययोजना तथा प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों की शिक्षा में माताओं एवं अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने, सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा बच्चों के वर्तमान शैक्षणिक स्तर के अनुरूप शिक्षण गतिविधियों के संचालन पर विशेष बल दिया गया। बैठक में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं ...