Khagaria News: गुटखा उधार नहीं दिया तो की फायरिंग, बाल-बाल बचे दुकानदार
खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता गुटखा उधार नहीं दिया तो नाराज होकर उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। घटना बुधवार की दोपहर माली चौक पर की बताई जा रही है। पीड़ित माली गांव निवासी जवाहर भगत के पुत्र मुकेश कुमार के मुताबिक घटना के समय माली गांव के प्रदीप यादव के पुत्र शशि कुमार अपने एक सहयोगी के साथ उसके दुकान पर पहुंचकर उधार में गुटखा देने का दबाव बनाया। इससे इंकार करने पर नामजद ने उस पर एक फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की एवं शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के घर पर छापामारी की, लेकिन वह पुलिस पहुंचने के पूर्व ही फरार होने में सफल रहा। माली चौक पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के घटना से दुकानदार एवं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.