Khagaria News: गणेश महोत्सव: पंडाल में डीएम ने की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना
खगडि़या, सितम्बर 19 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी बाजार स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में गणेश महोत्सव पर गुरुवार को डीएम विक्रम विरकर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की। इसके अलावा जदयू प्रदेश महासचिव सुमित कुमार सिंह, कांग्रेस नेता अनुराग चंदन, योगिता अनुराग आदि ने भी पूजा की। वही रोज संध्या आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को मेला का समापन होगा। महोत्सव पर आयोजित मेले में आकर्षक झूले व मीना बाजार लगाए गए हैं। जयपुर राजस्थान के मनीषानंद वैदिक द्वारा संध्या आरती से माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगातार अन्य दिनों से अधिक उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: गणपति : छप्पन भोग से सजे बप्पा के दरबार, रोज उमड़ रही भक्तों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.