खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि गंगा घाट अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच हो रहे नाव परिचालन का शुक्रवार क़ो अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाविको द्वारा नाव संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने सहित कई खामिया उजागर हुआ क यात्रियों की सुरक्षा क़ो ध्यान में रखते हुवे प्रशासन काफी सख्त दिखे तथा प्रशासन द्वारा नाव मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव परिचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की शिकायतों पर शुक्रवार क़ो शिकायत की हकीकत जानने के लिए सीओ हरिनाथ राम, बीडीओ संतोष कुमार पंडित व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार गंगा घाट अगुवानी स्थल निरीक्षण करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: निबंधित नावों का ही होगा परिचालन, लाइफ जैकेट उपलब्ध रखना अनिवार्य निरीक्षण के दौर...