Khagaria News: गंगा की उपधारा पार करने के दौरान पशुपालक लापता
खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गंगा घाट अगुवानी स्थित गंगा की उपधारा पार करने के दौरान सोमवार को एक पशुपालक लापता हो गया। लापता पशुपालक परबत्ता के खीराडीह गांव निवासी स्व. नंदकेश तांती का 52 वर्षीय पुत्र जयनारायण तांती बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिनों की भांति सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पशुपालक जयनारायण अपने बासा पर पशुओं क़ो खिलाने पिलाने के लिए उपधारा के उस पर दियारा जा रहा था। गंगा का जलस्तार बढ़ने के कारण उन्हें पता नहीं चला और वह गहरे पानी में लापता हो गया। लापता होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण कोई अता पता नहीं चल सका है। इधर सीओ हरिनाथ राम ने बताया की घटना कि सूचना मिली है। घटना की सूचना स्थानीय गोताखोर व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.