खगडि़या, नवम्बर 10 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के सदर प्रखंड के रहीमपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत यदुवंश नगर, कुम्हरचक्की में युवा कमेटी के तत्वावधान में अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय, रहीमपुर के मैदान में मंगलवार को 15 दिवसीय अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रणवीर यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन किया। जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने अपने खिलाड़ी जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि उनके समय में खेल संसाधनों का घोर अभाव था। यह भी पढ़ें- Gridih News: गादी में क्रिकेट टूर्नामेंट ...