खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता मधेपूरा जिला के आलमनगर थाना के बसनवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर छह भखना बासा निवासी पुलिस सिंह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सकरोहर पंचायत के रांकी बासा निवासी तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जबरन रात के अंधेरे में खेत से मिट्टी काट कर बिक्री कर देने की शिकायत की है। घटना रविवार के रात की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजद पिता रंजीत सिंह, पुत्र अमीत कुमार सिंह एवं बाबूलाल शर्मा के पुत्र कैलू शर्मा ने उसके कुर्बन पंचायत के गेन्हारसन मौजा में स्थित जमीन से रात में जेसीबी से मिट्टी खनन कर पचास टेलर मिट्टी बिक्री कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...