खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। रबी फसलों की बेहतर पैदावार और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को संयुक्त कृषि भवन परिसर में रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 एवं महिला किसान दिवस-2026 के अवसर पर महिला किसानों की कृषि क्षेत्र में भागीदारी और उनके योगदान को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी श्रेया श्री एवं अन्य अधिकारियों ने इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीक का प्रयोग करने के साथ खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने की अपी...