खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि नशा जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए गोगरी प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र के खरौवा गांव में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा और सामाजिक जागरूकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के वार्ड नंबर-1 और 2 में महिलाओं, पुरुषों, छात्रों और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक साथ आकर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई और पूरे समाज को नशा मुक्ति का कड़ा संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: बंदुआ पंचायत में नशामुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने लिया निर्णय नशे के खिलाफ संघर्ष गाँव में लंबे समय से चोरी-छिपे चल रहे अवैध शराब के कारोबार से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा था और सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा था। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने इस कुरीति के खिलाफ सीधी जंग छेड़ने का फैसला किया। इस अभियान क...