खगडि़या, अगस्त 10 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुठ्ठी मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित खरैता गांव में बागमती नदी का कटाव तेज हो गया है। कटाव बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गांव में लगातार कटाव हो रहा है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है। अब कटाव मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत नवादा घाट से मां कात्यायनी मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क से महज करीब 10 फीट की दूरी पर पहुंच गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अब तक कई लोगों के घर बागमती नदी में समा चुके हैं। हर साल बाढ़ और कटाव के दौरान अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर आश्वासन देते हैं, लेकिन कटाव रोकने के लिए स्थायी काम नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि क...