खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि सोनपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर मंडल के मानसी व खगड़िया सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले 2020 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे 17,31,625 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: खगड़िया व म...