खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान सहरसा जिले के चिरैया निवासी प्रिंस कुमार और पप्पू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक किसी काम से बाइक से खगड़िया बाजार आए थे। काम समाप्त कर घर लौटने के दौरान रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...