Khagaria News: खगड़िया रूट में कई ट्रेनें रही बाधित, यात्री हुए परेशान
खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में सोमवार की सुबह में देर तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जिससे ट्रेनें जहां-जहां स्टेशन पर रुकी रही। जानकारी के अनुसार खगड़िया-बेगूसराय रेलखंड के लाखो स्टेशन से पश्चिम रेलवे ओएचआई तार पर पेड़ गिर गया। इससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिससे अप लाइन में करीब तीन घंटे व डाउन लाइन में करीब आधे घंटे तक परिचालन बाधित रहा। इधर खगड़िया में भी कई ट्रेनें देर तक फंसी रही। जिससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर कई ट्रेनें भी देरी से चली। जिससे भी परेशानी रहा। साथ ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.