Khagaria News: खगड़िया में आज लगेगा एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय के तत्वावधान में जिला नियोजन कार्यालय, खगड़िया द्वारा 31 अगस्त को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि यह मेला कोशी कॉलेज, खगड़िया के प्रांगण में आयोजित होगा। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। मेले में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ बिहार एवं देश के अन्य राज्यों से प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: खगड़िया में 31 अगस्त को लगेगा एक दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.