खगडि़या, अक्टूबर 18 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 के सुपर डिवीजन ग्रुप एक के तीसरे मुकाबले में शनिवार को यूथ क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनी जेम्स क्रिकेट क्लब को 59 रनों से पराजित कर दिया। मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने पहले दमदार स्कोर खड़ा किया, वहीं गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से दूर रखा। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए केश्वर राजा विशाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में यूथ क्रिकेट क्लब के कप्तान राहुल सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवरों के मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 32.1 ओवर में 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 61 रन बनाए। वहीं...