Khagaria News: खगड़िया सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को मिलेगी 150 करोड़ रुपये की राहत, किसानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट लागू
खगडि़या, अक्टूबर 15 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवादाता बिहार कैबिनेट ने खगड़िया जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 75 करोड़ रुपये का अनुदान देने की मंजूरी दी है. गुरुवार को जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि 75 करोड़ रुपये अनुदान का मुख्य उद्देश्य बैंक को न्यूनतम 9 प्रतिशत का पूंजी जोखिम-भारित परिसंपत्ति अनुपात हासिल करने और बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के लिए बड़ी राहत की खबर है. बैंक को 75 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान मिलने की स्वीकृति के साथ ही बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड पटना की ओर से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के तहत ब्याज माफी दी गयी है. इससे बैंक को कुल 150 करोड़ रुपये की वित्तीय राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.