खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी 23 अक्टूबर को चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी और अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सदर प्रखंड परिसर में बनाए गए दोनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड परिसर में बीडीओ कार्यालय कक्ष और अंचल अधिकारी कार्यालय कक्ष में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : जिला स्कूल म...