खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कैंजरी के प्रांगण में पूर्वी पार के ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक आयोजित बैठक में पंचायत की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए अब सामूहिक स्तर पर पहल करने की आवश्यकता है। जिसमें सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने व उच्च विद्यालय की सथापना पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण यादव व संचालन मधुसूदन यादव द्वारा किया गया। बैठक में कृपानंद यादव, रविंद्र कुमार रमन, डॉ. तेज नारायण यादव, सुरेश पंडित, पैक्स अध्यक्ष सूरज कुमार, दुष्यंत कुमार, फुदो साह, सनोज कुमार, अवधेश पंडित सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...