खगडि़या, जुलाई 31 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि एलपीजी सिलिंडर कनेक्शन की केवाईसी न कराने पर उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्हें घरेलू सिलिंडर भी कॉमर्शियल सिलिंडर के मूल्य पर मिलेगा। घरेलू गैस की कीमत 1031 रुपए है। जबकि कॉमर्शियल गैस 3233 रुपए में मिलता है। इंडियन आयल ने सभी गैस वितरण एजेंसियों को आगामी 15 अगस्त तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। जो उपभोक्ता कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, उन्हें महंगी एलपीजी लेनी पड़ सकती है। इसका असर उनकी जेब पर पड़ेगा। सरकार ने राशनकार्ड धारकों की तरह ही एलपीजी उपभोक्ताओं की भी ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: केवाईसी न कराया तो कमर्शियल के मूल्य पर मिलेगा घरेलू सिलिंडर यह प्रक्रिया पिछले वर्ष से चल रही है लेकिन इसकी रफ्तार बहुत सुस...