खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले बुधवार को शहर मुख्यालय में भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूँक कर आक्रोशपूर्ण विरोध दर्ज किया गया। इससे पहले सीपीआईएम जिला कार्यालय से बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले दर्जनों किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला लेकर सीपीआईएम जिला कार्यालय से ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च किया। यह मार्च डा. भीमराव अम्बेडकर मार्ग के अनुमंडल कार्यालय तक पहुंच कर फिर वापस हॉस्पिटल चौक पहुंचा। जहां पुतला दहन किया। मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के राज्य उपाध्य...