खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इस कदर कुव्यवस्था का माहौल बना है कि आईसीयू के एक बेड पर अति गभीर एनीमिया से ग्रसित दो गर्भवती महिलाओं को लेटाकर उन्हें ब्लड चढ़ाया गया। गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल के आईसीयू कक्ष में आधे दर्जन एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाएं भर्ती थी। एक बेड पर दो गर्भवती को लेटाकर एफसीएम का डोज चढ़ाया जा रहा था। वहां तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ मे गल्पस भी नही पहनी थी। आईसीयू के अंदर भर्ती मरीजो के परिजन जूते चप्पल पहन कर खड़े थे। इससे मरीजो में संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। आईसीयू के नियम का कोई पालन नही किया गया था। बताया गया कि गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करना तथा एनीमिया से होने वाले संभावित जोखिमों को कम करना है। इस दौरान स्वास्...