खगडि़या, नवम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि खगड़िया-उमेशनगर रेल खंड के बीच 15910 डाउन लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मंगलवार एक लड़की की मौत हो गई। मृतका भागलपुर जिले के सिंधौली गांव की रहने वाली थी। वह स्थानीय दरियापुर निवासी सहदेव पासवान की भगिनी थी। जिसका मामला गंगौर थाना में दर्ज किया गया। घटना के बाद उसके साथ लौट रहे मामा व मामी का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि उल्टी होने पर ट्रेन की गेट पर आई थी। इधर गंगौर थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर वृद्धा सहित दो लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम यह भी पढ़ें- Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर युवती ...