खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि लोजपा आर के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर किसान नेता धीरेंद सिंह टुड्डू पर कई आरोप लगाए। उन्होंने किसान नेता के क्रियाकलाप को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की पैरोकारी की जगह किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुड्डू अधिकारियों के बचाव में लगे रहते हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट टू में खुलेआम ठेकेदारी की जाती है। केटीपी के सारे काम उन्होंने किए और भुगतान भी प्राप्त किया है। पिछले दिनों जब दिशा की बैठक में खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने उक्त विभाग के कार्यपालक अभियंता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तो उन्होंने बौखला कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनाप शनाप बयान देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि...