खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता कुर्बन गांव निवासी आजाद मंडल के 17 वर्षीया पुत्री चंचल कुमारी को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना बुधवार के अपरान्ह तीन बजे के करीब की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़िता जलावन लेकर घर आ रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर सांप ने उसके बाएं पैर के अंगूठे में काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...