खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत एकनिया मिडिल स्कूल में किताब का सही उच्चारण नहीं करने पर शिक्षक ने दंड बैठक करायी। जिससे नौ छात्राएं बेहोश हो गई। आनन फानन सभी छात्राओं को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। भर्ती छात्राओं में स्थानीय एकनिया गांव की कक्षा छह की 13 वर्षीया साधना कुमारी, 12 वर्षीया शाम्भवी कुमारी, 12 वर्षीया ज्योति कुमारी, 11 वर्षीया शिवानी कुमारी, 12 वर्षीया प्रिया कुमारी, 12 वर्षीया निजा कुमारी, 12 वर्षीया मीनाक्षी कुमारी, 11 वर्षीया चांदनी कुमारी व 12 वर्षीया सीता कुमारी शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती छात्रा साधना कुमारी, ज्योति कुमारी आदि ने बताया कि शिक्षक आनंद कुमार किताब के एक पाठ का उच्चारण करा रहा था। गलती पर उन्होंने उसे ...