खगडि़या, सितम्बर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता मुफ्फसिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से मंगलवार को 135 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। हालांकि मौका का फायदा उठाकर कारोबारी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर एनएच 31 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान सूचना के अनुसार शराब तस्कर कार से शराब की खेप लेकर आ रहे थे। जैसे ही पुलिस द्वारा वाहन जांच करते हुए देखा तो कार लेकर तेजी से भागने लगा लेकिन पहले से तैयार पुलिस ने कार का पीछा किया। इसी दौरान एनएच 31 के एकनियां के निकट कार छोड़कर कारोबारी फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो 135 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। इधर थानाध्यक्ष ने कहा कि कारोबारी की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...