Khagaria News: कार्तिक पूर्णिमा पर मानसी के मटिहानी गंडक घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं ने स्नान कर की पूजा-अर्चना
खगडि़या, नवम्बर 25 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को मानसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी गंडक घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग श्रद्धालु गंडक नदी के घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंडक नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर घाट पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा गरीबों और जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य भी किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कार्तिक पूर्णिमा पर अगुवानी गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.