खगडि़या, नवम्बर 23 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत नयागांव गोढ़ियासी में आयोजित छह दिवसीय छठ मेला के दौरान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न नाट्य कला परिषदों ने अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान करना की आजाद नाट्य कला परिषद ने खूनी क्रांति नाटक का शानदार मंचन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और बेहतरीन प्रस्तुति ने निर्णायकों को प्रभावित किया। इसके दम पर आजाद नाट्य कला परिषद ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए शील्ड अपने नाम कर ली। जीत के बाद परिषद के कलाकारों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छठी के पावन अवसर पर शील्ड जीतना उनके लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छह दि...