खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले की प्राकृतिक सुंदरता और अनुपम छटा के लिए प्रसिद्ध कसरैया धार झील के विकास का सपना अब जल्द ही साकार होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ईको पर्यटन एवं पार्क विकास योजना के तहत बेगूसराय वन प्रमंडल के तहत कसरैया धार में ईको पर्यटन विकास कार्य के लिए 29 करोड़ 20 लाख 73 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दे गई है। इस आकर्षक झील का अब जल्द ही कायाकल्प होगा और यह बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग ही पहचान बनाएगी। बताया जा रहा है कि वर्षों से इस झील के जीर्णोद्धार की आस लोग दशकों से लगाए बैठे हैं, जो आज पूरा हो गया है। यानि प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही अब लोगों को उम्मीद पूरी हो गई है। क्योंकि विभागीय प्रक्रियाएं पूर्ण कर अब जल्द ही इसके जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण का...