खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि कलाकार पेंशन योजना के तहत तीसरे चरण में जिले के 91 कलाकारों को पेंशन के लिए राज्य से स्वीकृति मिल गई है। इन चयनित कलाकारों को नवंबर माह से हर माह तीन हजार मासिक पेंशन शुरू हो जाएगी। जाहिर है कि अब तक जिले से 179 कलाकारों को पेंशन योजना के लिए चयनित किया जा चुका है। इससे पहले गत साल पहले चरण में 27 कलाकारों को पेंशन योजना से लाभांवित किया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में 61 कलाकारों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। तीसरे चरण में अब 91 कलाकारों को पेंशन योजना से लाभान्वित करने के लिए चयनित किया गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिलास्तरीय पेटिंग व मूर्ति कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई कला इधर कलाकार पेंशन योजना के लाभ देने में खगड़िया जिला सूबे में टॉप स्थान पर है। इधर चौथे चरण...