Khagaria News: कपड़ा धोने के दौरान कोसी नदी में लापता दो सगी बहनों का एक सप्ताह बाद भी नहीं चला पता
खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित कोसी नदी के बलकुंडा घाट पर कपड़ा धोने के दौरान लापता दो सगी बहनों का गुरुवार को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पता नहंी चल सका। उल्लेखनीय है कि गत 21 अगस्त को बलकुंडा गांव निवासी राजाकरण सिंह की 10 वर्षीया पुत्री निभा कुमारी और आठ वर्षीया पुत्री कोमल कुमारी लापता हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कपड़ा धोने के लिए कोसी नदी के किनारे बलकुंडा घाट गई थीं। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में चले जाने से दोनों का पैर फिसल गया। जिससे पानी में डूबकर लापता हो गईं। इधर चौथम सीओ रवि राज ने बताया कि नदी में खोज की गई। अब तक पता नहंी चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.