खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें बुधवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब पौने दो घंटे देरी से पहंुची। जबकि 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन सवा घंटे विलंब से पहंुची। इधर 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब एक घंटे लेट चली। वहीं 15566 न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। जबकि 03409 डाउन भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन पौने घंटे देरी से पहंुची। इधर 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। वहीं 13247 कामख्या-आरा कैपिटल एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्ता...