खगडि़या, अक्टूबर 1 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर, बंदेहरा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में गुरुवार को उस समय प्रशासनिक हलचल बढ़ गई जब गोगरी डीसीएलआर राजकुमार, परबत्ता बीडीओ संतोष कुमार पंडित एवं सीओ हरिनाथ राम ने संयुक्त रूप से विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय परिसर और कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। हालांकि, निरीक्षण का सबसे दिलचस्प नजारा उस समय देखने को मिला जब बीडीओ संतोष कुमार पंडित स्वयं शिक्षक की भूमिका में कक्षा में पहुंच गए...