खगडि़या, नवम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि ई शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज में बड़ी गड़बड़ी पाए जाने पर जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत प्राइमरी स्कूल नया टोला मोहनपुर के प्रधान शिक्षक अमलेन्दु कुमार पासवान को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में मुख्यालय मानसी बीआरसी बनाया गया है। निलंबन के साथ ही विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है। आरोपों की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता डीपीओ व एसएसए डीपीओ को नामित किया गया है। डीईओ के अनुशंसा पर स्थापना डीपीओ ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि गत तीन अक्टूबर को जिलास्तरीय एक दिवसीय स्नेह समिति की प्रशिक्षण में उक्त प्रधान शिक्षक के देरी से पहंुचने पर पूछा गया था। जिस पर संतोषजनक नहीं देने व उदंडता की गई थी। जिसके उपरांत प्रधान शिक्षक के ई शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्...