Khagaria News: ऑटो की ठोकर से साइकिल सवार युवक घायल, रेफर
खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता ऑटो के ठोकर लगने से एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कर उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना रविवार की संध्या में तिलाठी चौक के निकट की बताई जा रही है। पीड़ित युवक का पहचान बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर बारह सिकंदरपुर टोपड़ा बासा निवासी शैलेन्द्र मंडल के पच्चीस वर्षीय पुत्र मुन्ना मंडल के रूप मे की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़ित अपने घर से साईिकल से गेहूं पिसाने के लिए तिलाठी चौक पर गया हुआ था। इसी क्रम में एक ऑटो ने उसके साईिकल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.