खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी पवन सिंह ने गुरुवार को एसपी खगड़िया को आवेदन देकर थाना में दिए गए आवेदन को गायब कर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक उसने गत 27 अक्टूबर को थाना में आवेदन देकर आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन थाना के द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसी तरह का कार्रवाई नहीं होने पर आवेदक ने इसकी जब खोज-खबर ली तो उसका आवेदन गायब था एवं उसके जगह पर आवेदक के हस्ताक्षर के बगैर आवेदक के पुत्र पर ही स्मैक एवं शराब पीकर घर में उत्पात मचाने का आवेदन मिला। आवेदक के मुताबिक थाना कर्मी उसके विरोधी के प्रभाव में आकर दिए गए आवेदन को गायब कर उसके जगह पर द...