खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार के मौके पर एसपी भानू प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से अपनी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे आवेदकों ने एसपी को आवेदन देकर अपनी समस्याएं सुनाई। इस दौरान आवेदक की समस्या सुनते ही एसपी ने अधीनस्थ थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को फोन कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने कहा कि आम लोगों के हर समस्याओं को वे लगातार सुन रहे हैं। समस्याओं का भी समाधान कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...