खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के एनएच 31 मटिहानी ढाला के निकट मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार को किए गए कार्रवाई में भारी मात्रा शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में झारखंड के धनबाद जिला के राजगंज थाना क्षेत्र के राजा बास पहाड़ के रहने वाले मकरू राय के पुत्र सुरेश राय, सहरसा जिले के नगर थाना क्षेत्र के गांधी पथ के रहने वाले मो गियास के पुत्र मो सरफराज एवं धनबाद जिले के तोपचाची थाना क्षेत्र के लोकबाद गांव के रहने वाले बलदेव हेम्ब्रम के पुत्र राहुल कुमार हेम्ब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आलू व कद्दू लदे वाहन पर ये लोग 522 लीटर विदेशी शराब लेकर सहरसा जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान उत्पाद पुलिस ने 750 एमएल के 72 बोतल, 375 एमएल के ...