खगडि़या, सितम्बर 19 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-31 स्थित सतीशनगर के पास शुक्रवार को रसोई गैस सिलिंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घटना से गुजर रहे लोगों व वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में चालक पूरी तरह बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद सिलिंडरों की मौजूदगी के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। गैस सिलिंडर से लदा यह ट्रक नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहा था। इसी दौरान होटल के पास सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक गड्ढे में जा गिरा। सिलिंडरों की वजह से आसपास के लोगों में किसी अप्रिय घटना को लेकर भय व्याप्त हो गया।सूचना मिलते ही पसरा...