खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत परबत्ता अंतर्गत इंटर स्कूल कन्हैयाचक एक करोड़ 24 लाख की राशि से विकसित किया जाएगा। यह जानकारी स्थानीय विधायक बाबूलाल शौर्य ने शुक्रवार को दी। इस योजना के तहत करीब 200 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक और फुटबॉल मैदान बनाया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से निर्माण कार्य को लेकर ई-निविदा जारी कर दी गई है। निविदा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। आधुनिक खेल मैदान बनने से स्थानीय युवा व छात्रो क़ो काफी लाभ मिलने की संभावना है। बताया जाता है की ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाओं की कमी के कारण क...