खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस में अगर अत्याधुनिक बेसिक सुविधा होती तो कम से कम दो घायलों की जान बच सकती थी। उल्लेखनीय है कि रविवार की देर रात 11 बजे के करीब एनएच 107 उसराहा गांव के निकट दो बाइक के सीधी टक्कर में तीन डाक सेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आधे घंटे के अंदर घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई थी, लेकिन एंबुलेंस में बेसिक सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण तीनों घायल एक-एक कर एंबुलेंस में सक्षम अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के पूर्व वार्ड सदस्य चंदेश्वरी सिंह के 19 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार की मौत एंबुलेंस पर चढ़ने के क्रम में हो गई, जबकि इसी गांव के पंकज सिंह के 21 वर्षीय पुत्र नीतीश की मौत एंबुलेंस पर ही करुआ...