खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन से पूर्व ही भवन के कई हिस्सों में दरारें दिखने लगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्षों पूर्व तैयार कराए गए इस भवन में अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी के बीच मामला सामने आने पर परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि भवन का निर्माण कई वर्ष पहले कराया गया, लेकिन अब तक इसका विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र को नये भवन में स्थानांतरित करने से पहले ही कई स्थानों पर दरारें नजर आ रही हैं। ऐसे में भवन की मजबूती और न...