खगडि़या, नवम्बर 10 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता आगामी 24 नवंबर को सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाने को लेकर अभी से हर स्तर से तैयारी को तेज करने की जरूरत है। यह बातें जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित जदयू के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कही। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व एमएलसी रुदल राय, सदर विधायक बबलू मंडल, अलौली विधायक रामचंद्र सदा, पूर्व विधायक श्री चंदन राम आदि भी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि 24 नवंबर का दिन बिहार के विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: 24 नवंबर को रोहतास में सजेगा सुशासन दिवस का मंच, होगा नीतीश...