खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ महिला सहित दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अलग-अलग जगहों से चार शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार गोगरी थाना अंतर्गत फुदकीचक वार्ड नंबर 10 से मीना देवी को उसके घर से 12:5 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं बेलदौर थाना अंतर्गत बलैठा मोड़ से सुमित कुमार को दो बोतल कफ सिरप के साथ पकड़ा गया। वहीं उसरी बहियार से छुपाकर रखी गई 45 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। इस मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। छापेमारी में उत्पाद सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार, एएसआई किरण कुमारी, ममता कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को ...