खगडि़या, सितम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद कार्यालय परिसर से शनिवार को दिनदहाड़े एक चोर ई रिक्शा की बैट्री की चोरी करते पकड़ा गया। बता दें कि उत्पाद कार्यालय परिसर के पीछे जब्त पड़ा ई रिक्शा से शनिवार को बैट्री को खोलते रंगे हाथ एक चोर को पकड़ लिया गया। बाद में पकड़े गए चोर को शहर के चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि दिन दहारे थाना परिसर से चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश स्मैकर का सेवन करने वाले युवक बेखौफ होकर ही कर सकता है। जो बड़ा सवाल भी उठाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...