Khagaria News: ई-नीलामी से खगड़िया स्टेशन की आउटसाइड पार्किंग आवंटित
खगडि़या, अगस्त 20 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि सोनपुर मंडल द्वारा रेलवे परिसंपत्तियों के अधिकतम व्यावसायिक उपयोग एवं गैर-किराया आय में वृद्धि के उद्देश्य से ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से खगड़िया रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित आउटसाइड पार्किंग स्टैंड का लाइसेंस आवंटित किया गया है।इस लाइसेंस से तीन वर्षों की अवधि में जीएसटी सहित कुल 1 करोड़ 66 लाख 38 हजार 640 रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त होगा। सोनपुर मंडल रेलवे परिसंपत्तियों के पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी एवं प्रभावी व्यावसायिक उपयोग के लिए निरंतर ई-निविदा प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है। इस पहल से एक ओर रेलवे की गैर-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर खगड़िया स्टेशन पर आने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को सुव्यवस्थित एवं बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.