खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि सोनपुर मंडल द्वारा रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर व्यावसायिक उपयोग में वृद्धि के लिए गातार प्रयास किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को आयोजित ई-निविदा के माध्यम से विभिन्न वाणिज्यिक परिसंपत्तियों का सफल आवंटन किया गया। जिससे रेलवे को आगामी वर्षों में उल्लेखनीय अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। ई-निविदा के अंतर्गत पसराहा, महेश्खूंट व साहेबपुरकमाल स्टेशन पर पार्किंग का आवंटन किया गया। तीन वर्षों की अवधि में जीएसटी सहित रेलवे को 61 लाख 33 हजार 638 का राजस्व प्राप्त होगा। सोनपुर मंडल द्वारा रेलवे परिसंपत्तियों का पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से अधिकतम व्यावसायिक उपयोग सुनिश्चित कि...