खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि सभी अवशेष पेंशन धारी जिनके जीवन प्रमाणीकरण लंबित हैं उन्हें इस माह के अंत तक पूरा करें। यह बातें शुक्रवार को मानसी बीडीओ ने सभी विकास मित्रों के साथ एक आवश्यक बैठक कर कही। उन्होंने सभी विकास मित्रों को लंबित जीवन प्रमाणीकरण की सूची उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया। उक्त सूची में कोई पेंशन धारी मृत हैं तो उसकी जांच रिपोर्ट अलग से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, ताकि उसे मृत ऑनलाइन मार्क किया जा सके। साथ ही यदि किसी लाभार्थी का तकनीकी रूप से कुछ कठिनाई है तो उसे सूचित कर प्रखंड कार्यालय में लेकर आएंगे ताकि उसका समाधान कर पेंशन का नियमितीकरण किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...